Saturday, July 27, 2024

Fifa world cup 2022 : नोरा ने किया तिरंगे का अपमान , लोगों ने जमकर लगाई लताड़

Fifa world cup 2022 : बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसिंग क्वीन नोरा फतेही ने हाल ही में Fifa world cup 2022 में अपनी परफॉर्मेंस दी. इस दौरान एक्ट्रेस काफी जोश में दिखाई दीं और स्टेज पर चीयर करने के दौरान वह अपने हाथ में तिरंगा लेकर जय हिंद के नारे भी लगाती नजर आईं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि अपनी एक गलती की वजह से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं.

वीडियो में नोरा फतेही कहती हैं- इंडिया चाहे फीफा वर्ल्ड कप में नहीं है, लेकिन हम इस फेस्ट का हिस्सा हैं. हमारे म्यूजिक से, डांस से. नोरा की ये बातें सुनकर वहां मौजूद लोग एक्साइटेड हो जाते हैं. वे हूटिंग करने लगते हैं. नोरा के साथ ऑडियंस भी जय हिंद के नारे लगाती है. स्टेडियम में इंडिया, इंडिया के नारे लगते हैं. नोरा का तिरंगा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

मगर…नोरा पर तिरंगे को गलत तरीके से पकड़ने, लहराने और इसका अपमान करने का आरोप लग रहा है. सबसे पहले तो नोरा को स्टेज पर फेंककर तिरंगा दिया गया. स्टेज पर गिरे झंड़े को नोरा उठाकर लहराती दिखीं जैसे वो देश का तिरंगा नहीं कोई दुपट्टा हो. हद तो तब हुई जब नोरा ने तिरंगे को उल्टा लहराया. दुपट्टे की तरह उसे लहराया और खुद पर लपेटा. नोरा ने जिस तरह स्टेज से तिरंगे को नीचे खड़े शख्स को लौटाया, उसकी भी आलोचना हो रही है.

नोरा फतेही का तिरंगा गलत पकड़ना, उल्टा लहराना विवादों में आ गया है. यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. शख्स ने लिखा- तिरंगे को गलत पकड़ा है. दूसरे ने लिखा- तिरंगे को देने का तरीका बहुत गलत था. ये तिरंगे का अपमान करने जैसा था. यूजर लिखता है- नोरा तिरंगे की इज्जत नहीं करती. नोरा ने तिरंगे का अपमान किया. यूजर के मुताबिक, नोरा तिरंगे को लहराना तक नहीं जानतीं. ये अपमानजनक है. लोग नोरा फतेही की इस हरकत से काफी निराश हैं. नोरा की तरफ से अभी ट्रोलिंग पर कोई जवाब नहीं आया है. (Fifa world cup 2022 )

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news