Monday, March 23, 2026

महिला केयरटेकर ने 75 वर्षीय बुजुर्ग को डरा धमकाकर 15 लाख वसूले,पुरानी भिलाई पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई 03 पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर 75 साल के बुजुर्ग को डरा धमका कर पैसा वसुलने वाली नौकरानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बुजुर्ग को डरा धमकाकर बुजुर्ग से 15 लाख रु वसुल कर चूकी है। बुजुर्ग को अपने उपर बलात्कार एवं नाबालिक बेटी के साथ छेडछाड की झूठी शिकायत करने की धमकी देती थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रार्थी निवासी वार्ड 24 बीएमवाई चरोदा थाना पुरानी भिलाई जो कि एक 75 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक एवं बीमार व्यक्ति है। सेवानिवृत रेल कर्मचारी है तथा पत्नि की मृत्यु उपरांत एकाकी जीवन व्यतीत करता रहा है। खाना पकाने, घर की साफ-सफाई हेतु केयर टेकर के रूप में एक महिला को दस हजार रुपये प्रतिमाह पर अगस्त 2018 में रखा था। लगभग तीन-चार वर्ष बाद आरोपीया घर के काम में कोताही बरतने लगी खाना पकाने में लापरवाही बरतने लगी जिस पर उसे कहने पर वह जवाब देने लगी, विवाद करने लगी और प्रार्थी को पुलिस थाना में अपने साथ बलात्कार की झूठी शिकायत कर झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देते हुए आरोपीया द्वारा प्रार्थी को अपनी पहचान बड़े बड़े अधिकारीयों से होना कहकर यौन शोषण के केस में अंदर करवा दूंगी कहकर लगातार डराती धमकाती रही जो बुजुर्गवार डरकर चुपचाप सहता रहा और उन्होंने चेक के माध्यम तीन लाख, सात लाख रुपये तथा पाँच लाख रुपये आरोपीया को दे दिया, जिससे आरोपीया बुजुर्ग को परेशान न करे किंतु उक्त रकम प्राप्त करने के बाद भी आरोपीया द्वारा पुनः चालीस लाख रुपये मांग की गई, इस प्रकार आरोपीया द्वारा प्रार्थी के अकेलेपन का फायदा उठाकर ब्लैक मैलिग कर प्रार्थी से लगातार पैसा वसूल करती रही. कि रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध कमांक 370/2025 धारा 308 (6) बीएनएस दर्ज किया गया। मामला एक वरिष्ठ नागरिक के उपर घटित होने से मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा लगातार आरोपीया का पता तलाश कर आरोपीया को पूछताछ करने पर प्रार्थी से डरा धमका कर 15 लाख रु ले लेना स्वीकार की, एवं उक्त पैसे से पंचशील नगर में एक प्लॉट खरीदना एवं ₹500000 बैंक खाते में होना पाया गया जिसे पुलिस द्वारा जप्त किया गया आरोपीया द्वारा एक बुजुर्ग को झूठे केस में फँसा देने की धमकी देकर लगातार पैसा वसुल कर अपराध करना पाए जाने पर आरोपीया को आज गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी थाना पुरानी भिलाई अम्बर सिंह भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक गंगाप्रसाद श्रीवास, महिला आरक्षक तृप्ति वर्मा की भूमिका रही।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news