Thursday, March 12, 2026

भिलाई महिला महाविद्यालय में विदाई समारोह का हुआ आयोजन

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई महिला महाविद्यालय में 06 फरवरी 2026 को सामाजिक दायित्व प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महाविद्यालय के दो प्राध्यापकों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह डॉ. मयंक ठाकूर (सहायक प्राध्यापक, बी.ए. विभाग) के अन्य संस्था में पदस्थ होने तथा सुश्री कुलजीत कौर (व्याख्याता, कंप्यूटर विभाग) के विवाह उपरांत महाविद्यालय छोड़ने के अवसर पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रतिभा छाया क्लाउडियस ने दोनों प्राध्यापकों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों शिक्षकों ने अपने सेवाकाल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं महाविद्यालय की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Oplus_16908288

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शैक्षिक एवं अशेक्षणिक कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रहीं। उपस्थित सभी सदस्यों ने दोनों शिक्षकों के सा बिताए गए अनुभव साझा किए तथा उनके योगदान को स्मरण करते हुए भावभीनी विदाई दी।कार्यक्रम के सफल आयोजन में सामाजिक दायित्व प्रकोष्ठ की ओर से डॉ. निधि मोनिका शर्मा, डॉ. सरिता जोशी, डॉ. सबीहा नाज, डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव एवं श्रीमती गीतांजलि मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।

विदाई समारोह सौहार्दपूर्ण एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने दोनों शिक्षकों के सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news