Saturday, January 24, 2026

चर्चित बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार ,नौकरी के नाम से की थी धोखाधड़ी

 

बर्खास्त आरक्षक ने नौकरी लगाने का झांसा देकर 21 बेरोजगारो  से की थी धोखाधड़ी

बिलासपुर : CG CRIME : पुलिस ने नौकरी लगाने का झांसा देकर 21 बेरोजगारों के साथ करोड़ो की ठगी करने वाले चर्चित बर्खास्त आरक्षक को न्यायालय से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अब तक, 21 लोगों के साथ 1 करोड़ 13 लाख रुपये की ठगी कर फरार हो गया था। जानकारी के मुताबिक, पुलिस लाइन निवासी पंकज शुक्ला जो आईजी कार्यालय में पदस्थापना के दौरान रमा शंकर पांडे के साथ मिलकर बेरोजगारों को अपने जाल में फंसाकर तकरीबन 21 लोगों के साथ 1 करोड़ 13 लाख रुपये की ठगी कर फरार हो गया था।इसकी शिकायत के बाद फरार आरोपी को पुलिस विभाग ने सस्पेंड कर दिया था। इसी दौरान सिविल लाइन पुलिस को फरार आरक्षक पंकज की शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष समर्पण करने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे न्यायालय से गिरफ्तार कर लिया

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news