Wednesday, June 10, 2026

जिला अस्पताल में हुई लापरवाही परिजनों ने कलेक्टर से की शिकायत

दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिला अस्पताल में 22 वर्षीय सिकलिंग पीड़ित युवती की जान इसलिए चली गई कि उनके परिजनों को एक्चेंज ब्लड डोनर नहीं मिला छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग सिकलिंग मरीजों को निःशुल्क ब्लड मुहैया करवाती है लेकिन जिला अस्पताल में परिजनों को कहा गया कि डोनर लाओ तभी ब्लड देंगे। तीन दिन तक भर्ती इस युवती को ब्लड नहीं चढ़ाया गया। केवल सलाइन चढ़ाए। आखिरकार सोमवार को इस युवती ने दम तोड दिया। परिजनों ने डॉक्टरों व स्टॉफ की लापरवाही का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत कलेक्टर से भी की गई है। इस घटना से परिजनों व मुहल्लेवासियों में आक्रोश की स्थिति है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news