भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र के इन्फोर्समेंट विभाग द्वारा टाउनशिप के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाया गया। सेक्टर-7 क्षेत्र में अवैध रूप से निर्मित गैरेजों एवं शेडों को हटाया गया। जहाँ टेंट, फल एवं केटरिंग व्यवसाय से संबंधित सामग्रियाँ रखकर भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। इसके अलावा नेवई के पांडेपारा क्षेत्र में ईंटों से बनाए जा रहे तीन अवैध मकानों के ढांचे को ध्वस्त किया गया। दो ओर निर्मित बाउंड्री वाल को भी हटाया गया। इस क्षेत्र में लगभग 20 हजार वर्गफीट भूमि पर सुनियोजित रूप से अवैध प्लॉटिंग किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी। कुब्जाधारियों को शेष अवैध निर्माण स्वयं हटाने के लिए आगाह किया गया है। उनके विरुद्ध आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बेदखली अभियान के दौरान नेवई थाना पुलिस बल भी उपस्थित था।
