Sunday, March 15, 2026

मेंटेनेंस के चलते टाउनशिप में कल से विद्युत आपूर्ति बाधित

भिलाई : न्यूज़ : 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के अंतर्गत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वार्षिक रखरखाव योजना 2024 – 2025 के तहत टाउनशिप में विद्युतीय मेंटेनेंस हुआ अनुरक्षण कार्य संपादित किया जा रहे हैं। ब्रेकडाउन को कम करने और सिस्टम की दक्षता बढ़ाने के लिए विद्युत सिस्टम के यथोचित रखरखाव पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
नवंबर 2024 से मार्च 2025 के दौरान एचटी सिस्टम के निवारक रखरखाव के लिए टाउनशिप के विभिन्न स्थानों में योजना पद शटडाउन किया गया जाएगा। इस वार्षिक रखरखाव योजना के अंतर्गत सब स्टेशन, टैपिंग, डीपी और मेंटेनेंस ओवरहालिंग,ओवर हैडलाइन का मेंटेनेंस, डंपर कसना,क्षतिग्रस्त पिन को बदलना, डिस्क इंसुलेटर और लाइटनिंग अरेस्टर ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस आदि कार्य किए जाएंगे। यह कार्य प्रतिदिन योजना अनुसार पूर्ण किए जाते हैं। इसके तहत टाउनशिप में 16 से 21 दिसंबर के मध्य विभिन्न स्थानों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इन तिथियां के अनुसार प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में यह शामिल है :- 16 दिसंबर को सेक्टर 6 का एक तिहाई हिस्सा व सीईजेड, सेक्टर 2 का आधा हिस्सा, 17 को जेएलएन हॉस्पिटल 18 को सेक्टर 6 का एक तिहाई हिस्सा, सेक्टर 2 का आधा हिस्सा,कैंप क्षेत्र व जोन- एक, 19 को जेएलएन हॉस्पिटल 20 को सेक्टर 6 का एक तिहाई हिस्सा, सेक्टर 7 का आधा हिस्सा, सेक्टर 8 रशियन कंपलेक्स व बीएमडीसी और 21 को रुआबांधा सेक्टर में सुबह 10:00 से 1:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अतः विभाग ने संबंधित क्षेत्र के निवासियों से सहयोग की अपील की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news