Wednesday, March 4, 2026

अण्डा पुलिस की त्वरित कार्यवाही छेडखानी के आरोपी को किया गया गिरफ्तार

अंडा : अण्डा पुलिस की त्वरित कार्यवाही से छेडखानी के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना अण्डा मे 11जनवरी को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी, कि दिनांक घटना 10 जनवरी के शाम करीब 07.00 बजे प्रार्थिया अपनी बहन व परिवार वालो के साथ घर मे काम कर रही थी ।उसी दौरान रिस्ते मे भाई बिरेन्द्र यादव और पोषण उर्फ सोनू यादव द्वारा प्रार्थिया एवं उसके परिवार के साथ गाली गलौच करते हुए घर के बाहर पकड लिया। और आज तुझे नही छोडूंगा तेरी इज्जत बिगाड़ दूंगा कहते हुए दोनो बहनो के साथ गाली गलौच करने लगा। मना करने पर प्रार्थिया को गलत तरीके से पकडा व  कपड़े को फाड़ दिया। जिस पर प्रार्थिया ने थाना में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर थाना अण्डा पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनो भाईयो के खिलाफ धारा 354, 506, 34 भादवि के तहत् गिरफतार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए कोर्ट मे पेश किया। जंहा से न्यायालय ने बिरेन्द्र यादव और पोषण उर्फ सोनू यादव निवासी ग्राम मासाभाठ थाना अण्डा को  जेल दुर्ग  भेज दिया। थाना अण्डा प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि पोषण उर्फ सोनू यादव और बिरेन्द्र यादव के खिलाफ पूर्व मे भी थाने मे लडाई झगडा और चाकू बाजी का अपराध दर्ज है। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक आनंद शुक्ला, एस आई राघवेन्द्र सिंह, म.प्र.आर. जेस्मिका कुम्हारे, प्र.आर. भागवत प्रसाद, आर. ओम प्रकाश चन्द्राकर, आर. कुबेर पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news