Sunday, March 22, 2026

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दी दुर्गा नवमी की शुभकामनायें, हवन पूजन में हुए शामिल

दुर्ग : न्यूज़ 36 : चैत्र नवरात्रि के नवमी पर शहर विधायक और केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव विभिन्न दुर्गा पंडाल पहुँचे और हवन पूजन में आहुति डालकर शहरवासियों के सुख समृद्धि की कामना किये। इस दौरान खीर पूड़ी और खिचड़ी के भोग भंडारा में हाथ भी बंटाये। शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की समस्त देवी शक्ति का स्वरुप होती है। नौ दिन हम सभी ने माता की भक्ति की है, उसका आशीर्वाद मिलेगा।

नवरात्रि के पावन पर्व में उन्होंने गंजपारा, सत्तीचौरा, भोईपारा, गाँधी चौक, ढीमरपारा, ग्रीन चौक, संगम चौक उरला, विराट नगर बोरसी सहित दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्र में विराजित माँ दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन कर झांकी देखने निकले नागरिकों अभिवादन कर शक्ति और भक्ति के महापर्व नवरात्रि की शुभकामनायें दिए। नवमी पर मंत्री श्री यादव माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिए और प्रदेशवासियो की उन्नति प्रगति के लिए कामना किये।

इस दौरान मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धांलुओं का अभिवादन कर धर्म आस्था के महापर्व नवरात्रि की शुभकामनायें दिए। इसके पूर्व महाअष्टमी की संध्या पर दुर्ग शहर के विभिन्न पंडालों में विराजमान माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमाओं के दर्शन कर माता के चरणों में शीश नवाये। उन्होंने कहा की नवरात्रि के अवसर पर शहर में सजे पंडालों की छटा, भक्तिमय वातावरण और पारंपरिक सांस्कृतिक उत्सव हमारी सनातन परंपरा को दर्शाता है। माँ दुर्गा से समस्त जनमानस के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।

निर्धारित समय में हो प्रतिमा विसर्जन : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने शहर के समस्त दुर्गा उत्सव समितियों से अपील किये है की विराजित माता की प्रतिमा का निर्धारित समय में विसर्जन करे। प्रतिमा विसर्जन स्थल पर पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था तथा निगम प्रशासन को पार्किंग, लाइट्स व अन्य जरूरी व्यवस्था करने कहा है, ताकी किसी प्रकार की समस्या न हो।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news