Tuesday, September 1, 2026

पूर्व CM भूपेश बघेल के निज सचिव रहे केके चंद्रवंशी के घर ED की दबिश

भिलाई : न्यूज़ 36 : आज सुबह भिलाई-3 के विश्व बैंक कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निज सचिव रहे केके चंद्रवंशी के आवास पर दबिश दी।
जानकारी के अनुसार ED के अधिकारी सुबह करीब 6 बजे तीन गाड़ियों में चंद्रवंशी के विश्व बैंक कॉलोनी स्थित आवास पहुंचे। टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद है, जिसे मकान के बाहर तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि ED की टीम द्वारा आवास के अंदर संबंधित दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

हालांकि, ED की यह कार्रवाई किस मामले या प्रकरण से जुड़ी है, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के कारणों और ED को मिले दस्तावेजों अथवा अन्य साक्ष्यों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मामला पूर्व मुख्यमंत्री के निज सचिव से जुड़ा होने के कारण ED की इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news