आरोपियों के पास से 130 सीसी कफ सिरप डेढ़ किलो गांजा, 2 दुपहिया वाहन किए गए जप्त
दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन विश्वास के तहत तीन नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया गया है। अवैध रूप से नशीली कफ सिरप एवं गांजा बेचने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस ने कार्यवाही की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति अपने अपने जुपीटर वाहन तथा एक्टीवा वाहन में एक एक कार्टून में प्रतिबंधित स्वापक औषधी कोडिन फास्फेट कप सिरप को बिक्री करने हेतु पीसेगांव बांथा तालाब नदी रोड थाना पुलगांव में ग्राहक तलाश कर रहे है। मौका पर पहुंचकर दोनों व्यक्तियों को पकड़ा गया। जिनकी पहचान वासु चन्द्राकर उर्फ गोलू पता बैगा पारा नटराज मुर्ति के पास थाना सिटी कोतवाली जिला दुर्ग. व संजय तिवारी उर्फ सोनू पता गया नगर मानस मंदिर के पास थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के रूप में की गई।
संदेही संजय तिवारी के कब्जे से वाहन एक्टीवा के. CG07 BK 7647 में भूरा रंग के कार्टून के अंदर में प्रतिबन्धित स्वापक औषधि कोडीन सिरप की शीशी में पुरी भरी हुई शीलबंद हालत में कुल 70 शीशी कुल मात्रा 7.0 लीटर कुल कीमत 12460 रु. का कप सिरप एंव जामा तलाशी लेने पर पहने पेंट के जेब में नशीली कप सिरप कोडिन फास्फेट का बिक्री रकम 2000 रु. एब एक नग सैमसंग मोबाईल फोन किमती 20000 हजार रु. बरामद किये है।
आरोपी वासु चन्द्राकर के कब्जे से अपने वाहन एक्टीवा के. CG07 BK 7647 में भुरा रंग के कार्टून के अंदर में प्रतिबन्धित स्वापक औषधि कोडीन सिरप की शीशी में पुरी भरी हुई शीलबंद हाल में कुल 60 शीशी कुल मात्रा 6.0 लीटर कुल कीमत 10680 रु. का कप सिरप एव जामा तलाशी लेने पर पहने पेंट के जेब में नशीली कप सिरप कोडिन फास्फेट का बिक्री रकम 1000 रु. एंव एक नग ओप्पो मोबाईल फोन किमती 5000 हजार रु. बरामद किये है। कुल 130 शीशी कुल मात्रा 13 लीटर, 02 नग मोबाईल, 02 वाहन आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 21 सी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में पुलगांव पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।
आरोपी से 1.6 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ एक व्यक्ति सफेद रंग के थैला में अवैध रूप से गांजा रखा है जिसे बिक्री करने के लिये आईआईटी रोड जेवरा के पास खड़ा है। तत्काल पुलिस टीम आईआईटी रोड जेवरा पहुंच कर संदेही को घेरी बंदी कर पकड़ा गया, जिसकी संतोष बारले उम्र 53 वर्ष सा. तीन दर्शन मंदिर के पास, दुर्ग के रूप में की गई। एक सफेद रंग के थैला की विधिवत तलाशी लेने पर थैला के अंदर एक प्लास्टिक झिल्ली में 1.600 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।
आरोपी के विरुद्ध थाना पुलगांव (चौकी जेवरा सिरसा) में अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में चौकी जेवरा सिरसा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
