भिलाई : न्यूज़ 36 : थाना कुम्हारी क्षेत्रांतर्गत रूपनगर उड़िया बस्ती सुलभ शौचालय के सामने एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से गांजा बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित रेड कार्यवाही की गई। मौके पर एक व्यक्ति गांजा रखकर ग्राहक का इंतजार करते पाया गया।
पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अवैध गांजा बिक्री हेतु गांजा रखना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 09.08.2026 को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध गांजा का बिक्री।
घटनास्थल : ग्राम रूपनगर उड़िया बस्ती सुलभ शौचालय के पास कुम्हारी, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम : सुजीत बेसरा पिता स्व धनीराम उम्र 30 साल पता रूपनगर नगर कुम्हारी थाना कुम्हारी
जप्त सामग्री : 1.148 किलोग्राम गांजा कीमती 57400 रु
सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी पुलिस स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही, जिनके द्वारा सूचना पर तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री, परिवहन अथवा संग्रहण जैसी गतिविधियों से दूर रहें। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
