Monday, April 6, 2026

दुर्ग पुलिस ने तलाशे 205 गुम मोबाइल, मालिक को लौटा रहे

भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले में गुम हुए मोबाइल फोन ‘वापस दिलाकर दुर्ग पुलिस ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीयू) द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत करीब 50 लाख रुपये कीमत के 205 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। अब इन मोबाइल को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा जा रहा है। लंबे समय से अपने मोबाइल और उससे जुड़ी यादों को खो चुके लोगों के लिए यह किसी राहत से कम नहीं है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसीयू ने वर्ष 2023 से 2026 तक दर्ज गुम मोबाइल संबंधी आवेदनों का तकनीकी विश्लेषण कर व्यापक जांच शुरू की थी। लगातार प्रयासों के बाद टीम ने दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा और रायपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए। सभी `मोबाइल का विधिवत सत्यापन करने के बाद उन्हें संबंधित स्वामियों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस पूरी कार्रवाई में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई।

निरीक्षक’ प्रमोद कुमार सरिया के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सफलता हासिल की। मोबाइल लेने पहुंचे लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति भी जागरूक किया।

दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की शपथ दिलाई गई और सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने की अपील की गई। यह भी बताया गया कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं और सीइआइआरआर पोर्टल पर भी जानकारी दर्ज करें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news