Tuesday, March 17, 2026

दुर्ग पुलिस ने गुमशुदा बालक को चंद घंटों में खोज कर परिजनों को सौंपा

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दिनांक 18 सितंबर को डायल 112 आरक्षक सुरेन्द्र पाल क्रंमाक 1154 थाना पद्मनाभपुर को ईवेन्ट प्राप्त हुआ, कि पोलसायपारा दुर्ग में एक 04 साल का नाबालिग बच्चा गुम होने की सूचना पर डायल 112 आरक्षक द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर आसपास पता-तलाश करने पर एक नाबालिग बालक मिला जो अकेला था, नाबालिक बालक को पूछताछ करने पर अपना नाम आर्यन यादव धमधा का रहने वाला बताया तथा दुर्ग अपने नानी के घर आना बताया। अपनी नानी के घर का पता नही बताने पर आरक्षक द्वारा थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में लाया गया। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग (छ.ग.) रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन/निर्देशन सम्पूर्ण दुर्ग रेंज में सायबर प्रहरी व्हास्टअप ग्रुप बनाया गया है, ग्रुप में आम जनता को जोडा गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन/निर्देशन में नाबालिग बालक का फोटो सायबर प्रहरी में अपलोड डालकर एवं विंतुत संदेश के माध्यम से समस्त थाना में मैसेज भेजा गया। बालक के परिजनों को पचरीपारा दुर्ग में सायबर प्रहरी ग्रुप में जुड़े आम जनता के माध्यम से पता चलने पर बालक की मां श्रीमति पूजा यादव पति सोनू यादव उम्र 29 साल थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पहुंचकर बालक का पहचान कर अपना पुत्र होना बताई, जो दिनांक 18 सितंबर को तिजनाहवन कार्यक्रम में धमधा से अपनी मां के घर पचरीपारा दुर्ग आना तथा उसी दौरान बालक घर से कही चले जाना बताने पर बालक को परिजन को सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही में आरक्षक सुरेन्द्र पाल एवं महिला आरक्षक अनिता भास्कर का सराहनीय भूमिका रही।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news