एसीसीयू की बड़ी सफलता, तीन वर्षों में गुम हुए मोबाइल बरामद कर किया वितरण
भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) ने गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 201एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) ने गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 201 मोबाइल बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 41 लाख रुपये बताई गई है।

मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रुम भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में संबंधित मोबाइल स्वामियों को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न थानों में लगातार मोबाइल गुम होने की शिकायतें दर्ज कराई जा रही थीं। इस पर पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर गुम मोबाइलों की पतासाजी कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 के दौरान गुम हुए मोबाइल फोन को सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से ट्रेस किया गया। एसीसीयू और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने लगातार प्रयास करते हुए दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, रायपुर सहित मध्यप्रदेश और आंध्र प्रदेश से कुल 201 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए। उनके फोन विधिवत लौटाए गए।
