दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिले की पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साथ ही एक कंटेनर को जब्त किया है, जिसमें से 3 क्विंटल 88 किलो गांजा मिला है. जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है
1.53 करोड़ रुपये का सामान जब्त
इस कार्रवाई में पुलिस ने एक कंटेनर, कुछ कैश और बाकी सामान भी जब्त किया है. जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत 1 करोड़ 53 लाख रुपये आंकी गई है,
3 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम उमेश यादव, मुस्ताक अहमद, फयाज अंसारी बताए जा रहे हैं। इनके पास से 95 हजार रुपए नकद भी मिला है।
कोलकाता से आ रहा था माल
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गांजा को कोलकाता से सूरत ले जाया जा रहा था और इसे नागपुर में शाहिद नामक व्यक्ति को सौंपना था।
दुर्ग पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्कर गिरोह
पुलिस को सूचना मिली कि कंटेनर में ओडिशा से गांजा लाया जा रहा है। हमने तुरंत टीम गठित कर कुम्हारी टोल प्लाजा पर कार्रवाई की और आरोपियों को पकड़ा।
क्राइम डीएसपी अजय सिंह
NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, आगे भी जारी रहेगा अभियान
इस मामले में NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
प्रदेशभर में लगातार एक्शन
गांजा तस्करी के खिलाफ लगातार छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में कार्रवाई की जा रही है। 31 अगस्त को ओडिशा से दिल्ली, वाया छत्तीसगढ़ होते हुए गांजे की तस्करी का खुलासा कवर्धा पुलिस ने किया था। वहीं, सुकमा जिले में 4 सितंबर को 45 लाख का गांजा पकड़ा गया। केरलापाल थाना पुलिस ने नाकेबंदी कर 455 किलो गांजा बरामद किया था।
