दुर्ग : न्यूज़ 36 : पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 25 लाख रुपए की हेरोइन जब्त की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। मोहन नगर थाना पुलिस को बुधवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली थी कि धमधा सब्जी मंडी रोड पर एक लाल रंग की टाइगर कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी है। इसमें कुछ लोग बैठे हुए हैं जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे।
