Sunday, March 1, 2026

असत्य पर सत्य की विजय का जश्न मनाया दुर्ग लोकसभा आम आदमी पार्टी

भिलाई : न्यूज़ 36 : फर्जी शराब नीति केस में दिल्ली राउज एवेन्यू न्यायालय ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को निर्दोष करार करते हुए बा इज्जत बरी करने का आदेश दिया बाबा साहेब के संविधान की जीत है, पुनः सत्यमेव जयते अर्थात सत्य की विजय – आम आदमी पार्टी”

दुर्ग, आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ दुर्ग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सुपेला घड़ी चौक में 27 फरवरी 2026 को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के स्वच्छ छवि के साथ घर वापसी अर्थात बाइज्जत बरी किए जाने का जश्न बड़े ही हर्षौल्लास, गाजे बाजे के साथ फाटकों की गूंज में क्षेत्र वासियों को मिठाई वितरित करके मनाया गया।

27 फरवरी 2026आम आदमी पार्टी के लिए बहुत बड़ा दिन साबित हुआ है कि दिल्ली की सत्ता हथियाने के लिए भाजपा सरकार ने जो धूर्ततापूर्ण शर्मनाक हरकत करते हुए पार्टी के बड़े नेताओं को षड्यंत्र करके झूठे केस में फसाया गया था। आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं मनीष सिसोदिया को तथाकथित शराब घोटाला प्रकरण में CBI कोर्ट द्वारा आज 27 फरवरी 2026 को बाइज्जत बरी किया गया है। विदित हो कि 21 मार्च 2024 को ED ने CM केजरीवाल को गिरफ्तार किया था फिर 26 जून को सीबीआई ने जेल से ही हिरासत में लिया 23 जुलाई 2024 को जेल से बाहर आए थे उसी दिन कोर्ट ने सीबीआई केस में उन्हें जमानत दी थी। और आज केजरीवाल मनीष सिसोदिया सहित 23 लोगों को कोर्ट ने दोषमुक्त के सभी आरोपों से बाइज्जत बरी किया है।

शराब नीति में दोष मुक्त होने के बाद केजरीवाल ने कहा।कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ईमानदारी कमाई है इन्होंने झूठा केस लगाया और आज साबित हो गया कि केजरीवाल ईमानदार है,मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है,आम आदमी पार्टी ईमानदार है। मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि इस तरह से लोकतंत्र से खिलवाड़ मत कीजिए, देश के संविधान का मजाक मत बनाइए।

Oplus_16908288

प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा ने कहा :

देश के आला कमान ने ED CBI को तोता बनाकर ऐसे ईमानदार नेता जिन्होंने देश में शिक्षा की क्रांति की क्रांति लाई, महिलाओं को सम्मान दिलाया, उत्तम स्वास्थ सुविधा प्रदान किया केजरीवाल को बीजेपी सरकार सत्ता हासिल करने के लिए गलत आरोप लगाकर जेल भेजा 4 महीने जेल में रखा उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाया। आज के दिनांक में जब राउज न्यायालय ने आम आदमी पार्टी की ईमानदार नेता अरविंद केजरीवाल तथा मनीष सिसोदिया को बेगुनाह बताते हुए उनपर कहते सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है । यह बीजेपी के मुंह पर करारा तमाचा हैं,उन्हें शर्म आनी चाहिए।

प्रदेश सचिव देवीन्दर सिंह भाटिया ने कहा :

राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी सीबीआई के उन अधिकारियों के जांच का आदेश दिया है जिन्होंने अरविंद केजरीवाल की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। जिससे यह सिद्ध होता है कि आम आदमी पार्टी पूर्ण रूप से ईमानदार पार्टी है दिल्ली और देश की जनता समझती है कि अरविंद केजरीवाल को BJP दिल्ली की सत्ता हासिल करने के लिए बुनियाद तरीके से फसाया गया हैं। । देश किन गद्दारों के हाथ में हैं, जो सत्ता के लोभी है देश के विकास से उनको कोई वास्ता नहीं है। आवश्यकता है ईमानदार लोगों को चुनकर लाने की और गद्दारों को वापस भागने की।

दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती गीतेश्वरी बघेल ने कहा :

झूठे आरोप लगाकर किसी के चरित्र का हनन करना भारतीय संविधान के अनुसार अपराध है।
अरविंद केजरीवाल जिन्होंने संपूर्ण विश्व के सामने शिक्षा के मॉडल को प्रस्तुत किया उनकी शिक्षा नीति को दूसरे देशों ने भी अनुसरण किया, स्वास्थ्य सुविधा, महिलाओं को नि:शुल्क यातायात सुविधा, मोहल्ला क्लीनिक मुफ्त बिजली , मुफ्त पानी, जनता की खुशहाली बीजेपी सरकार से अच्छी नहीं जा रही थी इसलिए उन्होंने चुनाव के ठीक पहले उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से उन पर झूठे आरोप लगाकर केजरीवाल जी को जेल भेजा महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 देने का जुमला देकर सत्ता में आई। आने के बाद अपने वादों से मुकर गई जनता समझ चुकी है कौन भ्रष्टाचारी है और कौन ईमानदार निश्चित ही आगामी चुनाव में इसका परिणाम बीजेपी सरकार को देखना पड़ेगा। उन्होंने राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू से निवेदन किया कि दिल्ली की सरकार को भंग करके पुनः एक बार निष्पक्ष चुनाव किया जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी जनता के सामने आ सके।

दुर्ग लोकसभा महासचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा :

बीजेपी की तानाशाही अब ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है शीघ्र ही उनका खत्म होने वाला है भारत में अभी भी न्याय व्यवस्था जीवित है अरविंद केजरीवाल के हक में आया हुआ या फैसला भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा सत्य की विजय हुई है सत्यमेव जयते।

वैशाली नगर के पुरुषोत्तम सिंह राजपूत ने कहा :

हमारे शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल के सारे बुनियाद सिद्ध हुए हैं इसके लिए उन्होंने म राउज एवेन्यू कोर्ट का तहे दिल से धन्यवाद अर्पित किया और संपूर्ण प्रदेश वासियों को बधाई प्रेषित किया।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता माननीय कमल नारायण शर्मा ने कहा :

ईडी सीबीआई को अपने कर्तव्य का निर्माण सही ढंग से करना चाहिए ना की सत्ता में बैठे लोगों के हाथ के कठपुतली बनकर उन्होंने कानून का जो मजाक बनाया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने ऐसे अधिकारियों पर जांच का आदेश दिया है यह न्यायपालिका की पारदर्शिता को दर्शाता है।

दुर्ग जिला महासचिव अजय रामटेके ने कहा :

न्यायपालिका की पारदर्शिता ने आज देश के सभी नागरिकों को लेकिन दिल दिया है कि सत्य की हमेशा विजय होती है और गलत का हर्ष भी गलत ही होता है और परिणाम भी करना पड़ता है। अरविंद केजरीवाल की रिहाई से पूरे देश में हर्ष उल्लास का माहौल है जगह-जगह मिठाई बाटकर खुशियां मनाई जा रही है।

आम आदमी पार्टी के समस्त पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ में एक दूसरे को बधाई देते हुए अरविंद केजरीवाल तथा मनीष सिसोदिया के दोषमुक्त होने का जश्न मनाया । जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री रंजीत विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव देविंदर सिंह भाटिया, दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष गीतेश्वरी बघेल, वरिष्ठ सदस्य कमल नारायण शर्मा, दुर्ग लोकसभा महासचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी,जिला महासचिव अजय रामटेके, पुरुषोत्तम सिंह राजपूत, सेवक राम बघेल, पंकज तिवारी जी, शिवा रायडू, अविनाश गायकवाड, दिनेश यादव, जगदीश साहू, मनहरण साहु, अहमद खान ,अकरम खान तथा अन्य साथी शामिल रहे ।

सत्य और न्याय की ऐतिहासिक विजय है । यह सिर्फ दो नेताओं की जीत नहीं, बल्कि सच्चाई, संघर्ष और ईमानदार राजनीति की जीत है। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के दोषमुक्त होने पर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा बधाइयाँ और खुशियां मनाई जा रही हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news