Friday, November 28, 2025

अवैध गांजा खपाने का बड़ा केंद्र बनकर उभरा दुर्ग जिला

5 माह में 300 किलो से अधिक गांजा जप्त, मोहन नगर थाना क्षेत्र में सबसे अधिक मामले

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग जिले में बड़े पैमाने पर गांजा की अवैध तस्करी और उसका व्यापार किया जा रहा है। इस साल के बीते 5 महीनो में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र में 300 किलो से अधिक गांजा जप्त कर 20 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा है। सबसे अधिक गांजा तस्करी के मामले में मोहन नगर थाना क्षेत्र में दर्ज किए गए हैं। बता दें कि दुर्ग जिले में उड़ीसा से गांजा की खेप लाई जा रही है। यहां पर सड़क और ट्रेन से गांजा का परिवहन किया जा रहा है। दो दिन में पुलिस ने कुल 168 किलो गांजा जप्त किया है। इसमें सिर्फ जामुल पुलिस ने अकेले ही 150 किलो गांजा जप्त किया। और तीन लोगों गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वही नेवई पुलिस ने उड़ीसा निवासी एक महिला और पुरुष को पकड़ा था। यह लोग उड़ीसा के नुआपाड़ा जिला से गांजा लेकर भिलाई पहुंचे थे।प उनके पास से 18 किलो गांजा मिला था। वही ट्रेन से गांजा लेकर पहुंचने वाले कई तस्करों और कोचियों को जीआरपी और मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जीआरपी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पावर हाउस से लावारिस हालत में भी काफी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इन मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं कुछ मामलों में जीआरपी ने गांजा परिवहन करते हुए भी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जनवरी से लेकर अब तक पुलिस ने जिले भर में कार्रवाई करते हुए 300 किलो से अधिक गांजा जप्त किया इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि दुर्ग जिले में गांजा की बड़ी पैमाने पर तस्करी और कापणे का काम किया जा रहा है इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध भी नहीं लग पा रहा है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news