Friday, August 7, 2026

दुर्ग-धमधा रोड हुई हत्या का 48 घंटे में खुलासा, लूट का विरोध करने पर की थी हत्या

1 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़े गए

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग-धमधा रोड पर लूट के दौरान युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का दुर्ग पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वैज्ञानिक जांच, 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों फटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सचना के आधार पर एक आरोपी और तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बाइक, धारदार हथियार, पाइप, डंडा और लूटी गई नगदी भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त को ग्राम तुमाकला निवासी चोवाराम लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह भूषण पटेल और प्रकाश सिंह कश्यप के साथ मोटरसाइकिल से शंकराचार्य अस्पताल जा रहे थे। देर रात करीब दो बजे दुर्ग-धमधा रोड स्थित जय गजानंद ट्रक श्रृंगार के सामने काले रंग की डिस्कवर बाइक पर सवार चार युवकों ने उनकी बाइक रोक ली।

आरोपियों ने पहले विवाद शुरु किया और फिर डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने मोबाइल और नगदी लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर एक आरोपी ने प्रकाश सिंह कश्यप पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। गंभीर रुप से घायल प्रकाश सिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मत घोषित कर दिया। आरोपियों ने चोवाराम और उसके
साथी से करीब ₹4 हजार लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव में हत्या और लूट का मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर दुर्ग, भिलाई और धमधा मार्ग तक लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया गया।

पुलिस ने आदर्श उर्फ लाल (19 वर्ष), निवासी कादम्बरी नगर, मोहन नगर, दुर्ग को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ शामिल तीन विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है। पूछताछ में सभी ने वारदात स्वीकार कर ली।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, धारदार हथियार, पाइप, डंडा और लूटी गई नगदी जब्त कर ली है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई को चौकी जेवरा सिरसा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने कहा कि सुनसान रास्तों पर राहगीरों को निशाना बनाकर लूट और हिंसक वारदात करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news