प्लाट धारीयों की उम्मीद बड़ी, विधायक रिकेश ने उठाया मामला
भिलाई : न्यूज़ 36 : बीते 25 वर्ष से अटका पड़ा भिलाई निगम क्षेत्र के 293 प्लाट का मामला वैशाली नगर विधायक राकेश सेन ने विधानसभा में प्रश्न काल में उठाया। उनकी इस पहल पर नगरी निकाय मंत्री ने तत्काल इस प्रकरण में दुर्ग जिला कलेक्टर को निर्देशित किया है, कि शीघ्र इस मामले का निराकरण कर लोगों को राहत दी जाए। इसकी जानकारी मिलने पर उक्त प्लाटधारीयों को अब उम्मीद बंधी है, कि उन्हें इसका मालिकाना हक अब मिल सकेगा। बता दें कि भिलाई नगर निगम के अंतर्गत एक बड़ा मामला जो ढाई दशक से किसी न किसी कारण से अटका था, वैशाली नगर विधायक के प्रयास से निराकरण की दिशा में अग्रसर हो चला है । 293 लोगों को साडा कार्यालय में जमीन आवंटित की गई थी। निगम बनने पर एक शिकायत आयुक्त के पास आई, जिसमें कहा गया कि यह निगम क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर यह प्लाट अत्यंत कम दर पर कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने आवंटित हुए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। विधायक रिकेश सेन कहा कि इस शिकायत पर जांच इतनी लंबी हुई है कि 10 फिर 20 और 25 वर्षों बाद भी मामला अब तक अटका रहा है। नतीजतन इसका कोई निर्णय नहीं हो सका था । इस बीच में जो लोग कोर्ट चले जाते थे उनकी रजिस्ट्री और भवन निर्माण अनुज्ञा दी गई, शेष लोग इंतजार में फंसे रह गए। मध्यप्रदेश के समय में उसमें यह कहा गया कि इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं बरती गई है, और सभी को मालिकाना हक मिलना चाहिए। उस समिति के निर्णय आने के बावजूद भी लगातार रजिस्ट्री व अन्य कार्य पेंडिंग रहा। शासन का आदेश था कि कलेक्टर इसका निराकरण करेंगे लेकिन आदेश के बाद भी कई कलेक्टर बदले मगर प्लाटधारीयों को राहत नहीं मिली।
