भिलाई : न्यूज़ 36 : जम्मू-तवी क्षेत्र में हाल ही में हुए भूस्खलन और ब्रिज मरम्मत कार्य के चलते उत्तर रेलवे की कई रेल-खंडों पर यातायात प्रभावित हुआ है। इसका असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है।
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्ग में परिवर्तन और आंशिक ट्रेन रद्द करने की जानकारी जारी कीव गई। जिसमें ट्रेन 20847 दुर्गशहीद कप्तान तुषार महाजन, उधमपुर एक्सप्रेस 25 मार्च 2026 तक अंबाला कैंट स्टेशन पर समाप्त होगी। अंबाला कैंटउधमपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। ट्रेन 20848 ऊधमपुर दुर्ग एक्सप्रेस 27 मार्च 2026 तक अंबाला कैंट से शुरू होगी। ऊधमपुर अंबाला कैंट के बीच यह ट्रेन रद्द रहेंगी। ट्रेन 12549 दुर्ग ऊधमपुर एक्सप्रेस 31 मार्च 2026 तक जालंधर कैंट स्टेशन पर समाप्त होगी। जालंधर कैंट ऊधमपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
ट्रेन 12550 धमपुर दुर्ग एक्सप्रेस 2 अप्रैल 2026 तक जालंधर कैंट से प्रारंभ होगी। ऊधमपुर जालंधर कैंट के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से अधिक जानकारी ले सकते है।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
