Monday, March 16, 2026

बहू से विवाद को लेकर ससुर ने डीज़ल डाल अपने ऊपर लगाई आग

भिलाई : न्यूज 36 : 01 जून, जामुल थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक शख्स ने अपनी बहू से विवाद के चलते अग्नि स्नान कर लिया। शख्स ने अपने शरीर पर डीजल डाला और आग लगा ली। जब तक परिवार वाले आग बुझाते शख्स लगभग 75 फीसदी झुलस गया था। झुलसे शख्स को सुपेला लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लाया गया जहां गंभीर स्थिति के देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार जामुल के विश्वकर्मा चौक निवासी नरेंद्र पाण्डेय ( 65 वर्ष ) ने सुबह खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। घटना के बाद नरेन्द्र पाण्डेय की बहू माधूरी पाण्डेय ने आसपास के लोगों को बुलाया। आग बुझाने के बाद उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लेकर पहुंचे। लगभग 75 फीसदी झुलसने के कारण काफी गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना को लेकर नरेंद्र पाण्डेय की बहू माधुरी पाण्डेय ने बताया कि बीते कुछ दिनों से उसकी सास- ससुर से अनबन चल रही थी। माधुरी पाण्डेय ने बताया कि उनके पति का देहांत हो गया था। इसके बाद उसने अपने देवर से शादी कर ली। इसी बात को लेकर ससुर से रोज झगड़ा होते रहता था। माधूरी ने बताया कि इस मामले को लेकर उसने पुलिस से सहायता भी ली थी। एक महीने के वार्निंग के बाद अलग-अलग रहने की बात हुई। पिछले 6 से 7 दिनों से माधुरी के सास-ससुर घर से बाहर थे।माधूरी ने बताया कि शनिवार की सुबह 9 बजे अचानक उसके ससुर नरेंद्र पाण्डेय घर पहुंचे और फ्रिज खोलकर देखने लगे। फ्रिज में मौजूद सामान देखने के बाद इधर उधर घूमने लगे। कुछ देर में माधूरी पाण्डेय घर में झाडू लगाने अंदर चली गई। इधर अचानक उसके ससुर नरेंद्र पाण्डेय ने खुद पर डीजल डाला और आग लगा ली। यह देख बहू की चीख निकल गई।आनन फानन में आसपास के लोगों को आवाज दी तो लोगों ने आग बुझाया और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ देर पर 108 एंबुलेंस पहुंचा और झुलसे नरेंद्र पाण्डेय को सुपेला शास्त्री अस्पताल लाया गया और वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल नरेंद्र पाण्डेय की हालत गंभीर बनी हुई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news