Saturday, March 14, 2026

होलसेल की आड़ में नशीली दवाइयां का धंधा

जीवन रेखा परिसर के राकेश मेडिकल एजेंसी में एसीसीयू की टीम ने दी दबिश

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र के जीवन रेखा परिसर स्थित राकेश मेडिकल एजेंसी में शुक्रवार की रात को एसीसीयू की टीम ने छापा मार कार्रवाई की। पुलिस ने होलसेल के आड़ में नशीली दवाइयां का कारोबार करने वाले एजेंसी संचालक और दो कोचिंगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 50 हजार से अधिक नशीली दवाइयां जप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की है। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर एसिसियु प्रभारी कपिल देव पांडे और उनकी टीम ने जीवन रेखा परिसर दुर्ग स्थित राकेश मेडिकल एजेंसी में छापा मार कार्रवाई की। एजेंसी संचालक राकेश उर्फ गोवर्धन बंछोर को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बघेल निवासी रुस्तम नेताम और शंकर नगर निवासी अनीश राजपूत को नशीली दवाइयां दी थी । दोनों आरोपी रुस्तम नेताम और अनीश राजपूत ने एक महीने पहले आरोपी राकेश उर्फ गोवर्धन बंछोर से नशीली दवाइयां लेकर आसपास में चिल्ड्रन में उसे खफाया था। पुलिस को इस बात की जानकारी थी और दोनों पर नजर रखी हुई थी। दोनों आरोपी शुक्रवार को फिर से नशीली दवाई खरीदने के लिए एजेंसी पर पहुंचे थे । इसी दौरान पुलिस ने वहां पर छापा मार कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अल्प्राजोलम और प्रॉक्सीवोन की टैबलेट्स जप्त की है ।पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news