भिलाई : न्यूज़ 36 : सेंटर फॉर लॉ टेक्नालॉजी एण्ड पॉलिसी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी नागपुर, महाराष्ट्र की ओर से डाटा प्राइवेसी और सिक्योरिटी विषय पर एक विशेष विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र डॉ. अमित पाढ़ी को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने डेटा गवर्नेंस और प्राइवेसी नियमन के तेजी से बदलते परिदृश्य पर अपने विचार साझा किए।
इस व्याख्यान का संचालन एवं समन्वय विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दिशा खैरे तथा प्रोफेसर अपेक्षा कांबले ने किया। उन्होंने मुख्य वक्ता का स्वागत एवं सम्मान किया। व्याख्यान में वैश्विक डेटा सुरक्षा तंत्र को प्रभावित करने वाले कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। डॉ. पाढ़ी ने अपने संबोधन में प्राइवेसी लॉ को एक उभरते पेशेवर क्षेत्र के रूप में रेखांकित करते हुए बताया कि वैश्विक संगठनों में गवर्नेंस, रिस्क और कंप्लायंस विशेषज्ञों की मांग लगातार बढ़ रही है।
इस सत्र के दौरान विद्यार्थियों के बीच प्रौद्योगिकी, संवैधानिक अधिकार, कॉरपोरेट जोखिम प्रबंधन और नियामक ढांचे के अंतर्संबंधों पर सार्थक चर्चा हुई। कार्यक्रम ने डिजिटल युग में बहु-विषयक दृष्टिकोण की आवश्यकता को भी रेखांकित किया एवं अपने अनुभव और ज्ञान से छात्र समुदाय को लाभान्वित किया। उल्लेखनीय है कि इस्पात नगरी भिलाई निवासी डॉ. अमित कुमार पाढ़ी को हाल ही में महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नागपुर के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई। वे अधिवक्ता पुष्पा रानी पाढ़ी एवं ए. एन. पाढ़ी के सुपुत्र हैं।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
