Monday, February 2, 2026

घरेलू नौकरानी ने उड़ाए 20 लाख के गहने, 24 घंटे में ही खुलासा

दुर्ग : न्यूज़ 36 : पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में घर में चोरी के मामले का दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में खुलासा करते हुए घरेलू कामकाज करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला द्वारा विश्वास में लेकर लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-हीरे के आभूषणों की चोरी की गई थी, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर विधिवत जप्त कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि प्रार्थी राहुल जैन, निवासी HIG-157, मिनी क्रिकेट स्टेडियम के सामने, पद्मनाभपुर, दुर्ग ने अपने घर से कीमती आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट थाना पद्मनाभपुर में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 91/2026, धारा 331(4), 305(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीचद्ध कर विवेचना शुरु की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही महिला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला पूर्व में प्रार्थी के घर में घरेलू कामकाज करती थी और इसी दौरान विश्वास में लेकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से 24 घंटे से कम समय में चोरी का सफल खुलासा किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने-हीरे के आभूषण

बरामद कर लिए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी : कविता देशलहरे, उम्र 36 वर्ष,निवासी स्टेशन मरोदा, थाना नेवई

जप्त आभूषण :

1. हीरे जड़ी सोने की चैन, 2. दो मंगलसूत्र, 3. एक नेकलेस,4. दो जोड़ी कान के झुमके,5. चांदी का करधन,6. एक बड़ी एवं एक छोटी पायल,7. दो बिछिया

पुलिस की सराहनीय भूमिका

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया र है, वहीं मामले में अन्य पहलुओं की विवेचना जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजकुमार लहरें एवं थाना पद्मनाभपुर स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घरेलू कामकाज हेतु नियुक्त कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news