Monday, March 16, 2026

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 में लू प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित

इस मौसम में खाली पेट घर से न निकलें, खूब पानी पीते रहें

भिलाई : न्यूज़ 36 : प्रदेश में इस समय तापमान 46 डिग्री पार कर रहा गर्म लू के थपेड़े से लोगों को हवाए झुलसा रही है और लू लगने से अस्पतालों में मरीज पहुंच रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 में लू प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित की गई। बीईईटीओ व सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि गर्मी में गर्म हवाओं से बचाव रोकथाम ओर लू प्रबंधन के बारे में सभी को जानना चाहिए ताकि स्वयं अथवा परिवार के सदस्यों को बचाने में जानकारी सहायक हो। बी ई ईटीओ सैय्यद असलम ने बताया कि गर्मियों के समय पूरी आस्तीन की कमीज पहनना चाहिए आंखों में गॉगल अथवा काले चश्मे का उपयोग करें कानों के छिद्रों से गर्म हवा के जाने से बचाने गमछा ओर सिर में टोपी पहनना चाहिए और चप्पल की जगह जूतों का उपयोग करना अच्छा है। इस दौरान आरएमए प्रज्ञा कुशवाहा ने बताया कि लू के लक्षण में मुंह सूखना, सिर दर्द, चक्कर आना, उल्टी होना और तेज बुखार शामिल हैं। सीनियर कंसल्टेंट एल एच व्ही श्रीमती आर विश्वास ने लोगों से कहा कि ज्यादातर तरल पदार्थ शरबत बनाकर पिएं और खाली पेट बाहर ना जाएं। बाहर के पेय पदार्थ से बचने घरेलू छाछ, नींबू शरबत,बेल शरबत ओर आम का पना ले सकते हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुनेश्वर कठौतिया व मेडिकल ऑफिसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 डा शिखर अग्रवाल ने लोगों से उल्टी-दस्त, चक्कर एवं बुखार आने पर अस्पताल आकर उपचार कराने कहा है। पानी की कमी पर ओआरएस घोल सबसे कारगर साबित होता है। बीईईटीओ सैय्यद असलम ने बताया कि सभी शासकीय अस्पतालों में ओआरटी कार्नर बनाया गया है जहां ओआरएस घोल बनाकर आने वाले मरीजों को पिलाने की व्यवस्था रखी गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news