भिलाई : न्यूज़ 36 : ”प्रतिदिन एक अच्छा काम करो” के नेक विचार को आत्मसात करते हुए भिलाई जिला संघ स्काउट-गाइड की ओर से राहगीरों के लिए प्याऊ घर की व्यवस्था की गई। उल्लेखनीय है कि स्काउट गाइड जिला भिलाई एवं बीएसपी शिक्षा विभाग के नेतृत्व में वर्ष भर स्काउट गाइड की ओर से गतिविधियों जारी रहती है।
जिसमें समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण एवं महापुरुषों की जन्म एवं पुण्यतिथियों को श्रद्धा पूर्वक मनाया जाना भी शामिल है। भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 के मुख्यद्वार पर प्याऊ उद्घाटन के दौरान विद्यार्थी,पालक एवं बीएसपी शिक्षा विभाग के प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित थे। इनमें महाप्रबंधक एवं जिला मुख्य आयुक्त शिखा दुबे, जिला आयुक्त स्काउट एवं प्राचार्य भिलाई विद्यालय विजय सिंह पवार,
कोषाध्यक्ष उर्वशी साहू, सचिव सरिता शाक्य, डीओसी कीर्तिलता देशमुख , एस.एन. साहू, वरिष्ठ व्याख्याता पवन अग्रवाल, डीके. साहू, डीटीसी डा. शीतलचंद्र शर्मा, अविनाश चंद्र शील एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
