साजा(अभिषेक) : न्यूज़ 36 : जनपद पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र साहू बने जनपद संघ के जिला अध्यक्ष बने है। बेमेतरा जिला के जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों का बैठक बेमेतरा रेस्ट हाऊस में आयोजित की गई,जिसमें संघ के संगठन निर्वाचन के संबंध में चर्चा की गई तथा चर्चा के उपरांत बेमेतरा जिला के चारों जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष गणों ने जनपद पंचायत साजा के जनपद अध्यक्ष जितेन्द्र साहू को सर्व सम्मति से जिला अध्यक्ष नियुक्त किए एवं जिला उपाध्यक्ष माया हीरा बारले को नियुक्त किया गया। जितेन्द्र साहू ने इसके लिए सभी अध्यक्ष उपाध्यक्षो का आभार व्यक्त किया कहा इस नियुक्ति से निश्चित ही जनपद पंचायतों के कार्यशैली में कसावट के साथ साथ विकास के नए आयाम के लिए काम करेंगे।जितेन्द्र साहू छत्तीसगढ़ के सबसे युवा जनपद अध्यक्ष एवं अब जिला अध्यक्ष बने हैं उनके कुशल नेतृत्व एवं साफ छवि जमीनी स्तर से जुड़े होने के कारण सभी लोग पसंद करते है इस नियुक्ति में प्रमुख रूप से नवागढ़ जनपद अध्यक्ष खोरबाहरा राम साहू, बेमेतरा जनपद अध्यक्ष हेमा जय दिवाकर,बेमेतरा उपाध्यक्ष मिथलेश वर्मा, नवागढ़ जनपद उपाध्यक्ष माया हीरा बारले उपस्थित रहे।
