Friday, March 13, 2026

जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर आज

दुर्ग : न्यूज 36 : कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश अनुसार राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए 17 फरवरी आज शनिवार को महर्षि स्वामी विवेकानंद सभागृह पद्मनाभपुर में सुबह 10:00 बजे से जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन,व्यपवर्तन, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों के संबंध में निराकरण किया जा सकते हैं। लोक सेवा गारंटी अधिनियम अभिवादित नामांतरण विवादित खाता विभाजन और सीमांकन, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के लिए आवेदन किया जा सकते हैं । जिलेवासी राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हो सकते हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news