Wednesday, April 8, 2026

जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 अप्रेल को कैलाश नगर में, 3 हजार पद पर भर्ती

भिलाई : न्यूज़ 36 : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग एवं क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में 10 अप्रैल को क्रिश्चियन कॉलेज कैलाश नगर भिलाई में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए नियोजकों से रिक्तियों की जानकारी आमंत्रित है। निजी क्षेत्र के लगभग 3000 तकनीकी एवं गैर तकनीकी रिक्त पद अपेक्षित हैं। जिला रोजगार कार्यालय के उपसंचालक ने बताया कि 10 अप्रैल को आयोजित इस जिला स्तरीय रोजगार मेला के लिए वर्तमान में कुल 9 नियोजकों से 1027 तकनीकी एवं गैर तकनीकी पद प्राप्त हैं, जिसकी जानकारी रोजगार विभाग के वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in अथवा छग रोजगार एप पर उपलब्ध है। इच्छुक आवेदकों द्वारा जानकारी प्राप्त कर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध रिक्तियों के लिए आवेदन करने रोजगार पंजीयन कराना अनिवार्य है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news