Sunday, March 15, 2026

टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवम् समापन समारोह सम्पन्न

*पुरस्कार वितरण समारोह*

साजा (अभिषेक) : न्यूज़ 36 :  ग्राम मुग़लाटोला में स्वर्गीय श्रीमति गोदावरी वर्मा जी की स्मृति में आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवम् समापन समारोह सम्पन्न हुआ।

Oplus_16908288

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे संतोष वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया एवम् आयोजन में प्रथम विजेता रहे जिमी इलेवन टीम को प्रथम पुरस्कार 1,50,000 रुपए व कप एवम् उपविजेता रहे अंकुश इलेवन को 65,000 व कप प्रदत किया गया , वही सभी खिलाड़ियों की भी उज्वल भविष्य की कामना करते हुए , संतोष वर्मा ने आयोजक समिति के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से ईश्वर वर्मा सरपंच बीजागोंड , अंजोर यदु, बलकरण वर्मा, राजेंद्र सिंह चौहान, रोहित वर्मा, आयुष यदु , प्रदुम्न वर्मा, जितेंद्र वर्मा आयोजक समिति के खिलाड़ी गण उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news