Tuesday, June 16, 2026

दीवार रंगने को लेकर विवाद, कटर से हमला

भिलाई : न्यूज़ 36 : मोहर्रम की तैयारियों को लेकर कमेटी के सदस्यों के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-6 ए मार्केट सड़क नंबर 35/36 स्थित शेरे इस्लाम अखाड़ा इमामबाड़ा समिति में यह घटना हुई। समिति के सदस्य मोहम्मद इजहार और वसीम परवेज के बीच इमामबाड़ा (ताजिया रखने वाले चबूतरे) की पेंटिंग को लेकर विवाद हो गया।

पेटिंग को लेकर हुआ विवाद

इमामबाड़े की पेंटिंग को लेकर दोनों पक्षों के बीच मतभेद था। वसीम परवेज इमामबाड़े को लाइट ग्रीन रंग से पेंट करवाना चाहता था। जबकि मोहम्मद इजहार डार्क ग्रीन रंग कराने के पक्ष में था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। बताया गया है कि रविवार को क्रिकेट खेलकर लौट रहे इजहार से इसी बात को लेकर वसीम परवेज की कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट भी शुरू हो गई। 14 जून की सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर वसीम परर्वज ने मोहम्मद इजहार खान पर कटर से हमला कर दिया। हमले में इजहार के पेट और गाल पर गंभीर चोटें आईं। घायल इजहार को तुरंत सुपेला अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। युवक के शरीर पर 17 टांके लगे है। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता कू धारा 19 (1) के तहत जुर्म दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news