बैठक में दशहरा और देवी विसर्जन पर शांति स्थापित करने विषयों पर हुई चर्चा
साजा(अभिषेक) : न्यूज़ 36 : साजा नगर में होने वाले आगामी दशहरा उत्सव को लेकर थाना परिसर में सभी पत्रकार और नगर के दुर्गा उत्सव समितियों की बैठक सम्पन्न हई। उक्त बैठक में दशहरा पर्व में यातायात व्यवस्था के अलावा देवी विसर्जन में शांतिपूर्ण माहौल के लिए अपने दल से वॉलिंटियर बनाने के लिए कहा गया इसके अलावा फायर ब्रिगेड की उचित व्यवस्था और एंबुलेंस की सुविधा को विशेष तौर पर तैयार रखने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी द्वारा दिया गया।
इनकी उपस्थिति मुख्य रही
बैठक में एसडीएम सुश्री हेमलता वर्मा,थाना प्रभारी सत्यप्रकाश उपाध्याय,सीएमओ बी.के.लोनहारे,नायब तहसीलदार उमेश लहरी,नगर अध्यक्ष हिमांशु वर्मा,राज परिवार से राजा शौर्यजीत सिंह,दुर्गा पंडाल से अध्यक्ष के रूप में महामाया सरस्वती समिति से राकेश गुप्ता,नया बाजार चौक समिति से कमल राजपूत,भरतपुर समिति से सुशील निर्मलकर,महामाया मंदिर समिति से डेनिस यादव,भाटापारा समिति से कृष्णा साहू,सोनी मोहल्ला से दीपक वर्मा के अलावा पत्रकार गणों में मुख्य रूप से दैनिक हरिभूमि न्यूज से राजू शर्मा,बेमेतरा टाइम्स से विक्की जायसवाल,नवभारत से गंगाधर चांडक,डिजिटल न्यूज 36 से अभिषेक शर्मा, महाकौशल से संदीप राजपूत उपस्थित रहे।
