Tuesday, September 1, 2026

BSP में डिजिटल पहल: सेल ऑफर्स के लिए डिजिटल साइनिंग मॉड्यूल का शुभारंभ

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र में ग्राहक सेवा को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सेल ऑफर्स के लिए डिजिटल साइनिंग मॉड्यूल का शुभारंभ रविवार को इस्पात भवन में किया गया।
कार्यपालक निदेशक सामग्री प्रबंधन ए के चक्रवर्ती ने मॉड्यूल का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्य महाप्रबंधक सामग्री प्रबंधन एवं विपणन अयान मिश्रा, महाप्रबंधक विपणन चैताली दास सहित विपणन और सी एंड आईटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
चक्रवर्ती ने विपणन और सी एंड आईटी टीम को बधाई देते हुए ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए और अधिक डिजिटल पहलों पर जोर दिया।

क्या बदलेगा 

अब तक एम एंड बीपी विभाग द्वारा जारी सेल ऑफर्स पर मैनुअल हस्ताक्षर होते थे। मेटल जंक्शन द्वारा भौतिक रूप से ऑफर्स लेकर हस्ताक्षर कराए जाते थे और फिर ग्राहकों को भेजा जाता था।
नई व्यवस्था में अधिकृत विपणन कार्यपालकों के डिजिटल सिग्नेचर युक्त सेल ऑफर्स सीधे ई-मेल से ग्राहकों और एमजंक्शन को भेजे जा सकेंगे। इससे प्रक्रिया तेज, पेपर-लेस और छेड़छाड़-रहित होगी।
इस मॉड्यूल को महाप्रबंधक शुभा बंछोर, उप प्रबंधक शैलेश दुबे, उप महाप्रबंधक चंद्रकली साहू और दीपमाला ने विकसित किया है। कार्यक्रम में शुभा बंछोर ने इसकी कार्यप्रणाली पर प्रस्तुति दी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news