Sunday, March 22, 2026

मोबाइल एप से होगा पेंशन हितग्राहियों का सत्यापन

भिलाई : न्यूज़ 36 : शासन द्वारा
हितग्राहियों को विभिन्न प्रकार के पेंशन की सुविधा प्रदान की जाती है। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों का प्रतिवर्ष सत्यापन कराया जाता है। वर्तमान में सत्यापन कार्य मेनुअली होता रहा है।

भारत सरकार, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा केन्द्र पोषित पेंशन योजनाओं जैसे- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के हितग्राहियों का वार्षिक सत्यापन के लिए मोबाइल एप लाभार्थी सत्यापन एप तैयार किया गया है। इसके माध्यम से हितग्राहियों का वार्षिक सत्यापन किया जाना है।

लाभार्थी सत्यापन एप एनरायड फोन के प्ले स्टोर में उपलब्ध है, इस एप से सत्यापन का कार्य बहुत ही आसानी से किया जा सकता है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news