Saturday, March 14, 2026

हवाईजहाज से दिल्ली रवाना हुईं विशेष पिछड़ी जनजाति की महिला स्व सहायता की दीदियां

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दीदियों का स्वागत कर दिल्ली किया रवाना, राष्ट्रपति से करेंगी मुलाकात

रायपुर : न्यूज़ 36 : 8 मार्च, दिल्ली में वायसराय निवास रहा राष्ट्रपति भवन अब भारत के राष्ट्रपति का निवास है । अब यहां एक जनजातीय समूह से आने वाली महिला राष्ट्रपति हैं, और छत्तीसगढ़ की सबसे पिछड़ी जनजाति की महिलाएं उनसे मुलाकात करने जा रही हैं। वे कर्तव्यपथ पर विचरण करेंगी, अमृत उद्यान देखेंगी। जैसे भारत का सपना पुरखों ने देखा था। उस रास्ते पर देश बढ़ रहा है। वर्तमान की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार भी किया जा रहा है।

64 दीदियों में 7 दीदियां लखपति दीदी-

दिल्ली जा रहे इन 64 दीदियों में 7 दीदियां लखपति दीदियां हैं, जिनकी आय 1 लाख से ज्यादा की है। जिनमे से जशपुर से बैसाखी बाई, सावित्री बाई, शांति बाई, सुन्दरमती बाई गरियाबंद से विमला बाई और कबीरधाम से देवकी बाई और लामी बैगा है। दीदियों ने बातचीत में बताया कि हम सभी बहुत उत्साहित हैं। अब तक हवाई जहाज को उड़ते हुए ही देखा था। कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि खुद हवाई जहाज में बैठकर जाएंगे। इस पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति जी से मिलने का मौका मिल रहा है। हम सब बहुत खुश हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news