Sunday, March 22, 2026

डीजीपी अरुण देव गौतम और आईजी दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने परिवार सहित किए दर्शन

भिलाई : न्यूज़ 36 : नवरात्र पर्व पर खुर्सीपार स्थित बोल बम सेवा समिति की ओर से इस बार प्रदेश का सबसे बड़ा सेवा पंडाल बनाया गया। नगर निगम भिलाई के उपनेता प्रतिपक्ष एवं समिति के संस्थापक दया सिंह की पहल पर स्थापित इस पंडाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा विराजमान कर 56 भोग लगाया गया l
प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम एवं आईजी दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग अपने-अपने परिवार के साथ माता रानी के दरबार पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और शाम की सभा में शामिल होकर महाप्रसाद का भी आनंद लिया। भक्तिमय माहौल में दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के परिवार सहित दर्शन करने पर श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।

पंडाल में विशेष रूप से उन भक्तों के लिए सुविधा की गई है जो पैदल यात्रा कर मां बमलेश्वरी डोंगरगढ़ के दर्शन के लिए जाते हैं। यहां भोजन, ठहरने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर खुर्सीपार सहित शहर भर से लोग पहुंच रहे है। आयोजन स्थल पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है और माता रानी के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news