आंध्रा देवांग समाज का पारिवारिक मिलन समारोह
भिलाई : न्यूज़ 36 : आंध्रा देवांग समाजम का पारिवारिक मिलन समारोह रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर सेक्टर-6 में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव शामिल हुए। देवेंद्र ने मंदिर परिसर के विकास के लिए विधायक निधि से 3 लाख रुपए देने की घोषणा की।

देवेंद्र यादव ने आंध्रा देवांग समाजम के सदस्यों बातचीत की। इस दौरान उन्होंने रामेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की और विश्वास दिलाया कि वे आगे भी समाज के उत्थान के लिए आगे रहेंगे। अपने संबोधन में उन्होंने आंध्रा देवांग समाजम के आयोजन की सराहना की और मंदिर परिसर में बोर खनन और शौचालय निर्माण के लिए 3 लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मीपति राजू ने तेलुगू समाज के प्रत्येक धड़े को एकजुट होने और साथ मिलकर आगे बढ़ने प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एचटीसी के डायरेक्टर और सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने आश्वस्त किया कि वे समाज की किसी भी तरह की समस्या का समाधान करने प्रयास रत रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था सर्व समाज कल्याण समिति द्वारा जरूरत मंदों को हमेशा मदद पहुंचाई जाती है, चाहे वे किसी भी समाज से हों। सर्व समाज कल्याण समिति की ओर से मलकित सिंह ‘लल्लू’, अनिल चौधरी, जोगा राव, निर्मल सिंह, शाहनवाज कुरैशी, रमन राव, इंद्रजीत सिंह, डॉ. हरजीन्दर सिंह, वाजिद अंसारी, हरेंद्र यादव, अनिल सिंह, सोम सिंह आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा समाज के संरक्षक एस. चंद्रशेखर, अध्यक्ष जी. भीमा राव, कोषाध्यक्ष पी. रामाराव जी, उपाध्यक्ष जी. मुकेश, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष वाई. ईश्वरी जी, महासचिव के. यशोदा जी, उपाध्यक्ष आई. ईश्वरी मौजूद थे।
