Tuesday, March 17, 2026

डीपीएस स्कूल के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

दुर्ग : न्यूज़ 36 : डीपीएस स्कूल दुर्ग में वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया, जिसमें उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया।

Oplus_16908288

समारोह में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, डीपीएस प्रबंधन समिति के सदस्य एच.एस. बत्रा, हरिभूमि व आईएनएच के प्रधान संपादक एवं प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. हिमांशु द्विवेदी, प्राचार्य एवं निदेशक श्रीमती पुनीता नेहरू, इंडस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के निदेशक सुभाष श्योराण सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद थे।

कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा। प्राचार्य पुनीता नेहरू ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी। अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री साव ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि बड़ी मंजिल तक पहुँचने से पहले सही दिशा चुनना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्रों के जीवन का हर एक मिनट बहुमूल्य है—समय का सही उपयोग सफलता की कुंजी है। साव ने कहा कि उत्साह और आत्मविश्वास व्यक्ति को ऊँचाइयों तक पहुँचाते हैं, जबकि निराशा और हताशा बाधक बनती हैं।

उन्होंने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि संकल्प और क्षमता के बल पर कोई भी व्यक्ति असंभव को संभव कर सकता है। उन्होंने छात्रों से ‘डिप्रेशन’ शब्द को अपनी डिक्शनरी से हटाने और असफलताओं से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Oplus_16908288

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने प्रेरणादायी पंक्तियों के साथ छात्रों में नई ऊर्जा का संचार किया—

“हौसला है तो चल के मंजर भी आएगा,
प्यासे के पास चलकर समंदर भी आएगा,
मंजिल भी मिलेगी और जीने का मजा भी आएगा।”

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news