Thursday, March 12, 2026

बोनस की मांग को लेकर सीटू का बोरिया गेट के सामने प्रदर्शन,सौंपा आई आर विभाग को ज्ञापन

भिलाई : न्यूज़ 36 : स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर सेल की सभी इकाइयों में आज दिनांक 19 सितम्बर, शुक्रवार को बेहतर बोनस की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में मिलाई में भी व्यापक प्रदर्शन आयोजित हुआ। हिंदुस्तान स्टील एम्पलॉयीज यूनियन (सीटू) के नेतृत्व में प्रातः 8:00 बजे से 8:45 बजे तक बोऱिया गेट पर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बीएसपी प्रबंधन के विरुद्ध नारेबाजी की गई तथा अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन आईआर विभाग को सौंपा गया।

यूनियन की ओर से इस वर्ष कर्मचारियों को 40,500 रुपये बोनस दिये जाने की मांग रखी गई। साथ ही, पुराने बोनस फार्मूले को लागू करने की भी जोरदार मांग की गई।

प्रदर्शन में सीटू यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बीएसपी प्रबंधन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा व्यक्त की।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news