Monday, June 15, 2026

चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग, मचांदुर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

भिलाई : न्यूज़ 36 : उतई थाना क्षेत्र एवं आसपास के गांवों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर पुलिस थाना में ज्ञापन सौंपते हुए अपराधियों पर कार्रवाई की मांग की गई। नए मामले में ग्राम मचांदूर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित नव दुर्गा मंदिर से पूजा-अर्चना में उपयोग होने वाली पीतल की सामग्री चोरी हो गई, जिससे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मचांदूर पुलिस चौकी पहुंचकर चौकी प्रभारी नेमन सिंह साहू को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अज्ञात चोरों की शीघ्र पहचान कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई। भारतीय जनता पार्टी

मंडल महामंत्री प्रवीण कुमार यदु ने रात के समय की जाने वाली गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने और नशे के अवैध कारोबार पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वही चौकी प्रभारी नेमन सिंह साहू ने मामले की जांच का भरोसा दिलाते हुए बताया कि उतई पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

इसके साथ ही साथ दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी जाएगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री प्रवीण कुमार यदु, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत, नागेश्वर साहू, बिट्टू साहू, नितेश साहू, तरुण साहू, गीतुराज, जयप्रकाश साहू सहित कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news