Monday, March 16, 2026

छत्तीसगढ़ यूपी बिहार रेलयात्री सेवा संघ की बैठक में प्रस्ताव पारित

नौतनवा का समय और गोंदिया-बरौनी का मार्ग बदलने उठी मांग, जनप्रतिनिधियों से मांगा सहयोग

भिलाई : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ यूपी बिहार रेलयात्री सेवा संघ की एक बैठक मोहम्मद सलीम अधिवक्ता, चौहान प्लाजा, जी. ई. रोड, भिलाई के चेम्बर में रखी गई। जिसमें रेलयात्री सेवा संघ के सदस्य एवं अन्य लोगों ने अपनी भागीदारी दी और इस संबंध में अपने-अपने सुझावों को रखा।

Oplus_16908288

बैठक में जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ यूपी बिहार रेल यात्री सेवा संघ के बैनर तले यह कुछ मांगे वर्ष 2011 से की रही है। इसमें जिन सांसदों, सांसद प्रतिनिधियों एवं विधायकों ने सहयोग किया। इनमें स्व. मोतीलाल वोरा, स्व. भजन सिंह निरंकारी, वाई के सिंह एवं प्रभुनाथ बैठा के प्रयासों को सराहा गया। जिनके अथक प्रयास से ही गोंदिया-बरौनी ट्रेन की सौगात मिली है साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरोज पांडेय एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे का भी पूरा सहयोग एवं समर्थन मिला। छत्तीसगढ़ यूपी बिहार रेल यात्री सेवा संघ के द्वारा सभी लोगों के प्रयास को तहे दिल से आभार व्यक्त कर हाजी एम्. एच .सिद्दीकी की अध्यक्षता में बैठक शुरू की गई। बैठक में दुर्ग गोरखपुर नौतनवा एक्सप्रेस 18201/18202 को नियमित रूप से प्रतिदिन चलाने की मांग हेतु प्रस्ताव रखा गया साथ ही मांग की गई कि इसका समय परिवर्तित कर शाम 4 बजे से पहले दुर्ग से चलाया जाए जिससे लोगों के लिए यह ट्रेन और ज्यादा सुविधाजनक हो जाए। दूसरी मांग यह थी कि गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस 15231/15232 को सप्ताह में कम से कम तीन दिन वाया मऊ बेल्थरा, सलेमपुर, भटनी, मैरवा, सिवान और छपरा होकर चलाया जाए और इसे वापसी में भिलाई पावर हाउस स्टेशन पर भी स्टॉपेज दिया जाए।

Oplus_16908288

इन उपरोक्त मांगों के लिए उपस्थित लोगों का सुझाव आया कि पुन: एक पत्र रेल मंत्रालय एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल एवं वैशाली नगर क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन, भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव व अन्य जनप्रतिनिधियों को इस मांग पत्र को दिया जाए ताकि अपने स्तर पर हम सब की मांगों को जनप्रतिनिधि उठाएं और इस मांग को रेल मंत्रालय के द्वारा पूरा कराने का प्रयास करें। इस बैठक में मुख्य रूप से हीरा लाल यादव, राम हरेन्द्र, विनोद कश्यप, वी.पी .शुक्ला,रामनारायण मिश्रा, सत्तार अहमद, शाहनवाज हुसैन, राजेश सिंह हरेन्द्र प्रसाद शाह अधिवक्ता और राहुल मौर्या सहित अन्य लोग मौजूद थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news