Saturday, March 21, 2026

अमृत संवाद में उठी एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टापेज की मांग

भिलाई रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान रेलवे अधिकारी व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद,,

एडीआरएम ने आम लोगों से पूछी भिलाई-3 स्टेशन की जरुरतें

विशेष स्वच्छता अभियान के तहत हुआ अमृत संवाद

भिलाई : न्यूज़ 36 : भारत सरकार की स्वच्छता पखवाड़ा पहल और अमृत भारत योजना के अंतर्गत विकसित स्टेशनों पर अमृत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भिलाई-3 रेलवे स्टेशन पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें एडीआरएम बजरंग अग्रवाल ने मौके पर जुटे जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से भिलाई रेलवे स्टेशन की जरुरतों के बारे में पूछा। इस पर एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टापेज और स्टेशन पर दूसरे प्रवेश द्वार सहित रेलवे कालोनी से संबंधित मांगों की ओर लोगों ने एडीआरएम का ध्यान दिलाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीआरएम रायपुर बजरंग अग्रवाल उपस्थित थे। उनके साथ ए‌सीएम शेषमणि पांडेय और चीफ स्टेशन मास्टर दुर्ग लखबीर सिंह मुंगेा भी मौजूद थे। अग्रवाल ने बताया कि मिलाई स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत कायाकल्प किया गया है। स्टेशन का जो विकास हुआ है वह कितना कारगर है और इसके अलावा क्या प्राथमिक होनी
चाहिए, इसलिए यह अमृत संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान लोगों ने स्टेशन पर दूसरे प्रवेश द्वार बनाने की ओर ध्यानाकर्षण कराया है। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता गणेश शुक्ला ने किया।

वहीं जनप्रतिनिधियों ने भिलाई स्टेशन के विकास की सराहना करते हुए उत्तर एवं दक्षिण भारत के लिए चलने वाली कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टापेज देने की मांग की है। पूर्व पार्षद लावेश मदनकर ने रेलवे कालोनी में बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग रखी।

उन्होंने रेलवे कालोनी के जर्जर आवासों की और भी ध्यानाकर्षण कराया। पुरैना की पार्षद रंजीता बेनुआ ने पुरैना से मिलाई-3 आने जाने के लिए ओएचई आफिस के पास से ओवरब्रिज निर्माण किए जाने की मांग रखी ।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news