Tuesday, March 17, 2026

श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रक्षा टीम ने चलाया जागरूता अभियान

भिलाई : न्यूज़ 36 : श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रक्षा टीम ने कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न अधिनियम2013 के संबंध में महिला कर्मचारियों,छात्राओं को जानकारी दी और प्रबंधन को आंतरिक शिकायत समिति का गठन कर रोकथाम करने के लिए सार्थक कदम उठाने कहा।

Oplus_16908288

विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति की समन्वयक डॉ स्वर्णली दास पॉल ने जानकारी दी कि समिति के द्वारा रक्षा टीम के माध्यम से कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसमें पुलिस विभाग की श्रीमति पद्मश्री तंवर ने सारगर्भित जानकारी उपलब्ध कराई।उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने पोश के द्वारा यौन उत्पीड़न की रोकथाम,निषेध,निवारण का अभियान चलाया है,जिसमें यौन उत्पीड़न की विस्तृत जानकारी,शारीरिक स्पर्श,टिप्पणियां पर चर्चा की।

Oplus_16908288

बताया कि प्रबंधन की जवाबदेही बनती है कि आंतरिक शिकायत समिति का गठन कर सभी महिला कर्मचारियों को जानकारी उपलब्ध कराए,शिकायत प्राप्त होने पर न्याय संगत जांच कराए और दोषी को सजा का निर्धारण करे।विधार्थियों एवं कर्मचारियों के प्रश्नों के उत्तर भी टीम ने दिए।इस अवसर पर डिप्टी रजिस्ट्रार विनय पीतांबरांम,डॉ श्रुति तिवारी सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news