Saturday, March 14, 2026

केंद्रीय जेल दुर्ग में बंद विचाराधीन बंदी की मौत

खुर्सीपार में हुए शुभम हत्याकांड के मामले में बंद था आरोपी

भिलाई : 36 न्यूज : भिलाई खुर्सीपार में हुए शुभम हत्याकांड के मुख्य आरोपी सेवक राम निषाद की आज सुबह मौत हो गई ।बताया जा रहा है कि सेवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है ।शव को जज के समक्ष पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया है ।वहीं इसकी न्यायिक जांच जारी है, जानकारी के मुताबिक 8 मार्च 2023 को खुर्सीपार में शुभम राजपूत नाम के युवक की हत्या के आरोप में सेवक राम निषाद जेल में बंद था। उसे कान में टीवी की शिकायत थी । जिसका उपचार भी जेल अस्पताल में भी चल रहा था । सुबह करीब 8:30 बजे जब वह अपने बैरक के पास घूम रहा था तभी अचानक उसके सीने में दर्द उठा और वह गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने उसे जेल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। इसकी सूचना जेल प्रशासन में तत्काल पुलिस और जेल के वरिष्ठ अधिकारियों को दी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की बात कही जा रही है। बता दें कि 8 मार्च 2023 को खुर्सीपार में सभी होली खेल रहे थे सेवक चिकन लेने जा रहा था तभी वहां शुभम राजपूत पहुंचकर उसे रुपए छीनने लगा तो आरोपी सेवक ने उसे धार-धार हथियार छीन कर शुभम की हत्या कर दी । उक्त हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी सेवक राम को गिरफ्तार किया था । घटना के 9 माह बाद अचानक से तपन सरकार को इस हत्याकांड में भी जोड़ा गया था । पुलिस का तर्क था कि तपन सरकार के कहने पर ही सेवक राम ने शुभम राजपूत की हत्या की थी । दुर्ग केंद्रीय जेल अधीक्षक आर आर राय ने बताया कि जेल आने से पहले ही सेवक राम अपना टीवी का इलाज करवा रहा था। जेल में अस्पताल में भी इलाज चल रहा था।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news