Saturday, March 21, 2026

घर लौट रहे राजमिस्त्री पर कटर से जानलेवा हमला, मामला नेवई थाना क्षेत्र का

भिलाई : न्यूज़ 36 : नेवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत घर लौट रहे राजमिस्त्री पर कल देर शाम कटर से जानलेवा हमला कर आरोपी फरार हो गया। रिपोर्ट पर नेवई पुलिस के द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्रार्थी मुकेश ग्राम भेंगारी (लाटाबोड़) जिला बालोद में रहता है। राजमिस्त्री का काम करता है। रोज काम करने ट्रेन से भरोदा भिलाई आना-जाना करता है। 19 अक्टूबर को सुबह काम करने टंकी मरोदा आया था, काम करके शाम 07/30 बजे पैदल ट्रेन बैठने स्टेशन मरोदा जा रहा था। तभी स्टेशन मरोदा के ओवर ब्रीज के नीचे एक व्यक्ति मुकेश के पास आया। बेवजह गाली गुप्तार करने लगा। मना करने पर अपना नाम धमेन्द्र उर्फ घोचू बताया। होशियार बनता है कहते हुए हत्या करने की नियत से जेब से कटर निकालकर मुकेश के गले में प्राण घातक वार कर गंभीर चोंट पहुंचाया है। तब वहा पर उपस्थित भागवत यादव एवं अन्य आकर बीचबचाव किये तो धर्मेन्द्र वहा से भाग गया। मुकेश की रिपोर्ट पर से आरोपी धर्मेंट उर्फ घोंचू के खिलाफ नेवर्ड पुलिस के द्वारा धारा 109 बीएनएस के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news