Tuesday, February 24, 2026

लिफ्ट मांगने के बहाने युवक पर किया जानलेवा हमला

भिलाई : न्यूज़ : कैंप-1 इलाके में शनिवार को लिफ्ट मांगने के बहाने ‘एक युवक ऋतिक चौधरी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। बाइक से उतरते ही आरोपितों ने कटर से वार घायल ऋतिक चौधरी। कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना छावनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जनता स्कूल, कैंप-1 के पास दो युवकों ने पीड़ित से लिफ्ट मांगी। बताया जा रहा है कि पीड़ित ऋतिक चौधरी प द्वारा लिफ्ट देने से मना करने पर आरोपितों ने बहस शुरू कर दी। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और आरोपितों ने युवक पर कटर से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में युवक : गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डाक्टरों के मुताबिक ऋतिक चौधरी को शरीर के कई हिस्सों में गहरे घाव आए हैं। घटना की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news