Wednesday, June 17, 2026

मंदिर परिसर में पेड़ से लटका मिला पूर्व उपसरपंच का शव

भिलाई : न्यूज़ 36 : उतई थाना अंतर्गत ग्राम सेलूद में पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर (50 वर्ष) ने आत्महत्या कर ली। उसका शव चार बांधा तालाब के पास मंदिर परिसर में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। अपने कार्यकाल में ही उन्होंने मंदिर बनवाया था और पेड़ लगाया था, वहीं पर उनकी फंदे पर लटकी लाश मिली। मामले में पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक तारेंद्र भाजपा से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता थे और पूर्व उपसरपंच के रूप में भी कार्य कर चुके थे। ग्रामीणों ने सुबह तारेंद्र का पेड़ पर लटका शव देखा। उन्होंने तत्काल उतई पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। लोगों ने बताया कि कुछ दिनों पहले तारेंद्र बंछोर की तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। उतई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस रिश्तेदारों और ग्रामीणों से पूछताछ कर जांच कर रही है

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news