Monday, February 23, 2026

खेत में मिली युवक की लाश, शरीर पर गहरे जख्म, हत्या की आशंका

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग जिले के रानीतरई थाना क्षेत्र अंतर्गत केसरा गांव में देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया। बाजार चौक निवासी अमरजीत साहू का शव उनके ही खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला है।
परिजनों के अनुसार अमरजीत साहू शनिवार शाम खेत में काम करने गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। चिंतित परिजन जब उन्हें तलाशते हुए खेत पहुंचे तो वहां खेत के मेड़ के पास उनका शव पड़ा मिला। शव पर गहरे जख्म के निशान दिखाई दिए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मामला हत्या का हो सकता है। सूचना मिलते ही रानीतरई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा टावर डंप के जरिए कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है। मामले की जांच जारी हैं

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news